गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

औरंजेब ने उलटी गंगा बहाई- हिन्दू राष्ट्रवाद का उभार -शिवजी , महाराजा रणजीत सिंह एवं जय सिंह ( भारत की खोज )

प्रश्न 1 औरंगजेब कैसा शासक शासक था ?
प्रश्न 2 औरंगजेब ने हिंदुओं पर कौन- सा कर लगाया ?
प्रश्न 3  मंदिरों को तोड़कर किसने अपनी प्रजा के बड़े हिस्से को नाराज 
              कर दिया ?
प्रश्न 4 अभिमानी राजपूत राजा मुगल साम्राज्य में औरंगजेब से क्यों नाराज
              हो गए ?
प्रश्न 5  उत्तर में औरंगजेब के खिलाफ कौन लड़ने के लिए खड़े हुए ?
 प्रश्न 6 सैनिक बिरादरी के रूप में कौन संगठित हो गए ?
प्रश्न 7 प्राचीन राष्ट्रकूटों  के वंशज कौन थे ?
प्रश्न 8 मुगल साम्राज्य में दूर-दूर तक फैले क्षेत्रों में उत्तेजना क्यों फैल गई ?
प्रश्न 9 किस ने अपनी सेना में मुसलमानों को खुलकर नौकरियाँ  दी ?
प्रश्न 10 मुगल साम्राज्य के खंडित होने का महत्वपूर्ण कारण क्या था ?
प्रश्न 11 दिल्ली सरकार के खिलाफ कौन -से किसान बार-बार आंदोलन
              कर रहे थे ?
प्रश्न 12 सतनामियों ने किसके खिलाफ विद्रोह किया ?
प्रश्न 13 महाराज शिवाजी का जन्म कब हुआ था ?
प्रश्न 14 शिवाजी की युद्ध नीति कैसी थी ?
प्रश्न 15 सूरत में अंग्रेजों की कोठियाँ  किसने लूटी ?
प्रश्न 16 चौथ कर किसने लगाया ?
प्रश्न 17 मराठों को एक शक्तिशाली संगठित फौजी दल का रूप किसने दिया ?
प्रश्न 18 शिवाजी की मृत्यु कब हुई ?
प्रश्न 19 महाराजा रणजीत सिंह कहाँ  के राजा थे ?
प्रश्न 20 कश्मीर के सरहदी सूबों  तक किसका राज्य फैला हुआ था ?
प्रश्न 21 जब इंग्लैंड में छोटे-मोटे चोर उचक्के को भी मौत की सजा देनी पड़ती 
              थी, ऐसे समय में भी बुरे से बुरे काम करने पर भी किसके राज्य 
              में मौत की सजा नहीं दी जाती थी ? 
प्रश्न 22 किसका  शासन दमन और निर्दयता से मुक्त था ? 
प्रश्न 23 तमाम उथल -पुथल  और परिवर्तनों के बावजूद किसका राज्य 
               बचा रहा ?
प्रश्न  24 किसको बहादुर योद्धा कुशल राजनयिक गणितज्ञ खगोल विज्ञानी और 
               नगर निर्माण करने वाला राजा कहा जाता है ?
 प्रश्न 25 महाराजा जयसिंह ने वेधशाला  कहाँ - कहाँ बनवाया था ?
प्रश्न 26 जयपुर नगर किसने बसाया था?
 प्रश्न 27 किस नगर को आदर्श नगर निर्माण का उदाहरण समझा जाता है ?
प्रश्न 28 युद्ध और उपद्रव के माहौल में भी किस राजा ने एक वैज्ञानिक की तरह 
               कार्य किया ?



रविवार, 27 दिसंबर 2020

आकार और मात्रा की पहचान


                                              श्रीमती अमिता शुक्ला द्वारा रचित 

बिना मात्रा वाले शब्द

रचना के आधार पर वाक्य - कार्यपत्रक / worksheet

निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्यों में बदलिए-

प्र.1 मैंने उसे पढ़ा-लिखाकर नौकरी  दिलवाई |
प्र.2 कम रोशनी में पढ़ने  के कारण वह अपनी आँखे गँवा  बैठा |
प्र.3 वह फल खरीदने बाजार गया |
प्र.4 किवाड़  खोलने की आवाज़ सुनकर बुधन चौका|
प्र.5 विद्यालय  से आते ही मनोज खेलने चला गया |
प्र.6 सड़क पार कर रहा व्यक्ति बस से टकराकर गिर गया |
प्र.7 तुम उदार  व सहृदय बनो |
प्र.8 प्रातः काल होते ही चिड़ियाँ  चाहचाहने लगी |
प्र.9पिता जी के आते  ही मोहन कमरे से बाहर भाग गया।
प्र.10 परिश्रम करने पर भी मजदूर को भरपेट रोटी नहीं मिलती।

निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलिए-

प्र.1प्याला नीचे  गिरा और टूट गया | 
प्र.2वह खेल में भी अच्छा है और पढ़ाई में भी।
प्र.3यह वहीं बच्चा है, जिसे कल चोट लगी थी |
प्र.4 मेरा विचार है कि आज घूमने चलें|
प्र.5 मुझे एक ड्राइवर मिला है ,जो बहुत पढ़ा लिखा है।
प्र.6  सरला नाच  रही  है और गा रही है|
प्र.7 जब तक वह घर पहुँचा , उसकी दादी चल बसी थी।
प्र.8 बच्चे ने दूध पीया और सो गया।
प्र.9 सुबह पहली बस पकड़ो और शाम तक घर लौट आओ।
प्र.10 भूकंप आया, जिससे दीवार में दरार पड़ गई |

निम्नलिखित वाक्यों को  मिश्र वाक्यों  में बदलिए-

प्र.1 माँ  ने एक बहुत सुंदर फ्रॉक सिला है।
प्र.2 टोपी वाला बाबू कहाँ  गया?
प्र.3 पैसे के बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता।
प्र.4 मैंने गौरा को देखा और उसे पालने का निश्चय किया ।
प्र.5पिताजी ने समझाया और वह पढ़ने के लिए राजी हो गई।
प्र.6 झूठ बोलने वाले को कोई प्यार नहीं करता।
प्र.7 उसे पूजा करनी थी इसलिए वह मंदिर गई।
प्र.8 खिड़की बंद कर दो, नहीं तो मच्छर आ जाएंगे।
प्र.9 माँ ने बच्चो को नाश्ता करा दिया और स्कूल भेजा।
प्र.10 वर्षा होते ही मोर नाचने लगे।

अपना परिचय


 

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

चिट्ठियों की अनूठी दुनिया- कार्य पत्रक

प्रश्न 1-चिट्ठियों की अनूठी दुनिया पाठ के लेखक कौन  हैंं?
प्रश्न 2-पत्र किस को सहेजकर रखते हैं?
प्रश्न 3- बच्चों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएंँ    
आयोजित करने का सिलसिला कब से शुरू                
किया गया?
प्रश्न 4-वास्तव में पत्र किस से कम नहीं हैंं?
प्रश्न 5-गांँवोंं या गरीब बस्तियों में चिट्ठी या मनी ऑर्डर   लेकर पहुंँचने वाला डाकिया किस के रूप में देखा जाता   है?
प्रश्न 6-पत्र जैसा संतोष फोन या एसएमएस का संदेश  क्यों नहीं दे सकता?
प्रश्न 7-महात्मा गांधी और रवींद्र नाथ टैगोर के बीच सन् 1915 से 1941 के बीच के पत्राचार का संग्रह प्रकाशित हुआ है जिसमें बहुत से नए तथ्योंं और उनकी मनोदशा का क्या मिलता है?
प्रश्न 8-तमाम सरकारी विभागों की तुलना में सबसे ज्यादा गुडविल किस  विभाग की है?
प्रश्न 9-पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एस एम एस क्यों नहीं?
प्रश्न 10-किसके पत्र पुस्तकों के रूप में मिल जाएँँगे?
प्रश्न 11 लोग अपने पुरखों की चिट्ठियों को सहेज और संजोकर किस के रूप में रखे हुए हैं?
प्रश्न 12-पिछली शताब्दी में किसको एक कला के रूप में लिया गया?
प्रश्न 13-डाक व्यवस्था के सुधार के साथ पत्रों को सही दिशा देने के लिए विशेष प्रयास क्यों किया जा रहा है?
प्रश्न 14-क्या चीट्ठियों की जगह कभी फैक्स, ई-मेल, टेलीफोन तथा मोबाइल ले सकते हैं?
प्रश्न 15-आज भी लाखों लोग किस का बेसब्री से इंतजार करते हैं?

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

hindi swar lekhan BY AMITA SHUKLA


 

VAH CHIDIYA JO

                                                           वह चिड़िया जो


प्रश्न 1- वह चिड़िया जो- के कवि कौन है?

(क) केदारनाथ अग्रवाल  (ख) कृष्णा सोबती     (ग) प्रेमचंद   (घ) सोहनलाल

प्रश्न 2-चिड़िया चोंच  मारकर क्या खा लेती है?

(क) दूध भरे जुड़ी के दाने (ख) रोटी                 (ग) दाल        (घ) पत्ते

(3) छोटी चिड़िया कैसी थी?

(क) गुस्से वाली                 (ख) संतोषी            (ग) सरल        (घ) घमंडी 

प्रश्न 4-चिड़िया के पंखों का रंग कैसा है?

(क) लाल                        (ख) पीले                 (ग) नीले          (घ) हरे 

प्रश्न 5-चिड़िया को  किससे बहुत प्यार है?

(क) अन्न                       (ख) जल                 (ग) पत्थर         (घ) लकड़ी 

प्रश्न 6-  छोटी और मुँहबोली  वाली कौन है?

(क) चिड़िया                (ख) गाय                 (ग) बिल्ली         (घ) घोड़ा प्रश्न 

7- चिड़िया चढ़ी नदी का क्या टटोलकर जल के  मोती ले जाती है?

(क)  दिल                    (ख)रेत                    (ग) खेत            (घ)बेल 

प्रश्न 8 - कवि ने छोटी चिड़िया की माध्यम से क्या उजागर किया है ?

(क) मनुष्य के महत्वपूर्ण गुणों  को  (ख) स्वव को  (ग)जानवरों के बारे में  (घ)घोड़े के बारे में 

प्रश्न 9- चिड़िया किसके लिए गीत गाती  है?

(क) गर्व   के लिए                (ख) वन बाबा के लिए                (ग) क्षमा के लिए              (घ) घुणा के लिए 

प्रश्न 10-कवि ने अपने भीतर की कल्पना को किसके माध्यम  प्रकट किया है?

(क) चिड़िया            (ख) तोता                 (ग) मैंना                (घ)कौवा


 प्रश्न 1-चिड़िया रुचि से रस से क्या खा लेती है? 

प्रश्न 2-चिड़िया कंठ खोलकर रस उड़ेल कर कहाँ  गा लेती है ?

प्रश्न 3-चढ़ी नदी का दिल टटोलकर चिड़िया क्या लाती है ?

प्रश्न 4-कवि अपनी कल्पित  चिड़िया के माध्यम  से मनुष्य को क्या बताना चाहते हैं?


शनिवार, 12 दिसंबर 2020

अपठित पद्यांस

ऋषि-मुनियों, साधु-संतों को
नमन, उन्हें मेरा अभिनंदन
जिनके तप से पूती हुई है
भारत देश की स्वर्णिम माटी
जिनके श्रम से चली आ रही
युग-युग से अविरल परिपाटी।
जिनके संयम से शोभित है
जन-जन के माथे पर चंदन ।
कठिन आत्म-मंथन के हित
जो असि-धारा पर चलते हैं
पर-प्रकाश हित पिघल-पिघल कर
मोम-दीप-सा जलते हैं।
जिनके उपदेशों को सुनकर
संवर जाए जन-जन का जीवन।
सत्य-अहिंसा जिनके भूषण
करुणामय है जिनकी वाणी
जिनके चरणों से है पावन
भारत की यह अमिट कहानी।
उनके ही आशीष, शुभेच्छा,
पाने को करता पद-वंदन।

प्रश्न
1. कवि किसको अभिनन्दन और नमन करते हैं ?
2. भारत के ऋषि-मुनियों ने भारत को किन-किन रूपों में अनुपम बनाया है?
3. सत्य और अहिंसा किसके आभूषण हैं ?
4. ऋषि-मुनि आत्म मंथन के लिए  कहाँ चलते हैं ?
5 . कविता का शीर्षक क्या है ?

रंग भरें।

मंगलवार, 24 नवंबर 2020

Common urdu words used in hindi

                          उर्दू के वे शब्द जो हिंदी में अधिकतर प्रयुक्त होते हैं | 

01 ईमानदार - निष्ठावान
02 इंतजार - प्रतीक्षा
03 इत्तेफाक - संयोग                           
04 सिर्फ - केवल, मात्र
05 शहीद - बलिदान                                                  
06 यकीन - विश्वास, भरोसा
07 इस्तकबाल - स्वागत                                                  
08 इस्तेमाल - उपयोग, प्रयोग
09 किताब - पुस्तक                                                          
10 मुल्क - देश
11 कर्ज़ - ऋण
12 तारीफ़ - प्रशंसा
13 तारीख - दिनांक, तिथि
14 इल्ज़ाम - आरोप
15 गुनाह - अपराध
16 शुक्रीया - धन्यवाद, आभार
17 सलाम - नमस्कार, प्रणाम
18 मशहूर - प्रसिद्ध
19 अगर - यदि
20 ऐतराज़ - आपत्ति
21 सियासत - राजनीति
22 इंतकाम - प्रतिशोध
23 इज्ज़त - मान, प्रतिष्ठा
24 इलाका - क्षेत्र
25 एहसान - आभार, उपकार
26 अहसानफरामोश - कृतघ्न
27 मसला - समस्या
28 इश्तेहार - विज्ञापन
29 इम्तेहान - परीक्षा
30 कुबूल - स्वीकार
31 मजबूर - विवश
32 मंजूरी - स्वीकृति
33 इंतकाल - मृत्यु, निधन
34 बेइज्जती - तिरस्कार
35 दस्तखत - हस्ताक्षर
36 हैरानी - आश्चर्य
37 कोशिश - प्रयास, चेष्टा
38 किस्मत - भाग्य
39 फै़सला - निर्णय
40 हक - अधिकार
41 मुमकिन - संभव
42 फर्ज़ - कर्तव्य
43 उम्र - आयु
44 साल - वर्ष
45 शर्म - लज्जा
46 सवाल - प्रश्न
47 जवाब - उत्तर
48 जिम्मेदार - उत्तरदायी
49 फतह - विजय
50 धोखा - छल
51 काबिल - योग्य
52 करीब - समीप, निकट
53 जिंदगी - जीवन
54 हकीकत - सत्य
55 झूठ - मिथ्या, असत्य
56 जल्दी - शीघ्र
57 इनाम - पुरस्कार
58 तोहफ़ा - उपहार
59 इलाज - उपचार
60 हुक्म - आदेश
61 शक - संदेह
62 ख्वाब - स्वप्न
63 तब्दील - परिवर्तित
64 कसूर - दोष
65 बेकसूर - निर्दोष
66 कामयाब - सफल
67 गुलाम - दास
68 जन्नत -स्वर्ग
69 जहन्नुम -नर्क
70 खौ़फ -डर
71 जश्न -उत्सव
72 मुबारक -बधाई/शुभेच्छा
73 लिहाजा़ -इसलीए
74 निकाह -विवाह/लग्न
75 आशिक -प्रेमी
76 माशुका -प्रेमिका
77 हकीम -वैध
78 नवाब -राजसाहब
79 रुह -आत्मा
80 खु़दकुशी -आत्महत्या
81 इज़हार -प्रस्ताव
82 बादशाह -राजा/महाराजा
83 ख़्वाहिश -महत्वाकांक्षा
84 जिस्म -शरीर/अंग
85 हैवान -दैत्य/असुर
86 रहम -दया
87 बेरहम -बेदर्द/दर्दनाक
88 खा़रिज -रद्द
89 इस्तीफ़ा -त्यागपत्र
90 रोशनी -प्रकाश
91मसीहा -देवदुत
92 पाक -पवित्र
93 क़त्ल -हत्या
94 कातिल -हत्यारा
95 मुहैया - उपलब्ध
96 फ़ीसदी - प्रतिशत
97 कायल - प्रशंसक
98 मुरीद - भक्त
99 कींमत - मूल्य (मुद्रा में)
100 वक्त - समय
101 सुकून - शाँति
102 आराम - विश्राम
103 मशरूफ़ - व्यस्त
104 हसीन - सुंदर
105 कुदरत - प्रकृति
106 करिश्मा - चमत्कार
107 इजाद - आविष्कार
108 ज़रूरत - आवश्यक्ता
109 ज़रूर - अवश्य
110 बेहद - असीम
111 तहत - अनुसार

सोमवार, 23 नवंबर 2020

Worksheet of akabari lota अकबरी लोटा

                                                         

 अकबरी लोटा

                            REVISION WORKSHEET NO : 01             

प्रश्न 1- अकबरी लोटा पाठ के लेखक कौन हैं ?

प्रश्न 2- झाऊलाल कहाँ  रहते थे ?

प्रश्न 3- झाऊलाल को दुकानों से कितना किराया मिलता था ?

 प्रश्न 4-ढाई सौ रुपए की माँग  किसने की थी ?

प्रश्न -5 झाऊलाल  की पत्नी ने झाऊलाल से अपने भाई के बारे में क्या कहा ?

प्रश्न 6-झाऊलाल  ने  अपने पत्नी से पैसे देने के विषय में क्या कहा ?

प्रश्न 7- झाऊलाल  ने अपनी पत्नी को पैसे देने के लिए कितने दिन का समय माँगा ?

प्रश्न 8-  झाऊलाल ने पैसे वाली विपदा किससे सुनाई ?

प्रश्न 9- बिलवासी  कौन थे

प्रश्न 10- पैसे न मिलने पर पत्नी क्या करेगी ?

प्रश्न 11- लाला झाऊलाल कहाँ  टहल रहे थे ?

प्रश्न 12- लाला झाऊलाल के लिए पानी लेकर कौन आया ?

प्रश्न 13- झाऊलाल की पत्नी किस बर्तन में पानी लेकर आई थी ?

प्रश्न 14- पानी वाला लोटा झाऊलाल को क्यों पसंद नहीं था ?

प्रश्न 15- लाला झाऊलाल ने किस डर से न चाहते हुए भी पत्नी से  पानी  ले लिया ?

प्रश्न 16- अगर झाऊलाल पत्नी  से कुछ बोल देते तब क्या होता ?

प्रश्न 17- बुजुर्गों ने पानी पीने से संबंधित बहुत सारे  नियम बनाए  

               मगर कौन- सा नियम नहीं बनाया था ?

प्रश्न 18- जब  झाऊलाल पानी पी रहे थे तब  क्या हुआ था ?

प्रश्न 19-  लोटा कहाँ  गिरा था ?

प्रश्न 20- कौन- सी शक्ति लोटे पर लग गई थी ?

प्रश्न 21- हल्ला कहाँ पर उठा ?

 

 


अकबरी लोटा


                               REVISION WORKSHEET NO : 02

 

प्रश्न 1- आँगन  में क्या घुस आई थी ?

प्रश्न 2- भीड़ का प्रधान पात्र कौन था ?

प्रश्न 3- नखशिख से कौन  भीगा हुआ था ?

प्रश्न 4-अंग्रेज अपना पैर पकड़कर क्यों चिल्ला  रहा था ?

प्रश्न 5- लाला झाऊलाल ने दो और दो जोड़कर क्या समझा होगा ?

प्रश्न 6-सांगोपांग स्नान किसने किया था ?

प्रश्न 7- जब अंग्रेज ने मुँह खुला का खुला छोड़ दिया

           तब लाला झाऊलाल को क्या समझ में आया ?

प्रश्न 8-भीड़ को चीरते हुए आँगन में कौन आया ?

प्रश्न 9 - पंडित बिलवासी जी ने घर में पहुँचते ही सबसे पहले क्या किया ?

प्रश्न 10- अंग्रेज को कुर्सी पर किसने बैठाया ?

प्रश्न 11- लाला झाऊलाल  बिलवासी को आँखों से ही क्यों खा जाना चाह रहे थे ?

प्रश्न 12-पुलिस में रिपोर्ट देने से पहले बिलवासी जी क्या खरीदना चाहते थे ?

प्रश्न 13- बिलवासी  जी ने शुरुआत में लोटे का कितना दाम लगाया ?

प्रश्न 14 - उस ऐतिहासिक लोटे का नाम बताइए;

              जिसके  लिए संसार भर के म्यूजियम परेशान थे ?

प्रश्न 15 - हुमायूँ की जान किसने बचाई थी ?

प्रश्न 16- अकबर ने एक ब्राह्मण को 10 सोने के लोटे क्यों दिए थे ?

प्रश्न 17- सम्राट अकबर को क्या बहुत प्यारा था ?

प्रश्न 18- कोलकाता के म्यूजियम में किस का प्लास्टर का मॉडल रखा हुआ है ?

प्रश्न 19 - किसकी आँखें कौड़ी से बढ़कर पकौड़ी बन गई ?

प्रश्न 20-क्या अंग्रेज को भी ऐतिहासिक चीजों के संग्रह करने का शौक था ?

प्रश्न 21- अंग्रेज ने कितने रुपए देकर लोटा खरीदा ?

 

 

 अकबरी लोटा

   

                               REVISION WORKSHEET NO : 03

 

प्रश्न 1- बिलवासी जी ने लोटे की अंतिम कीमत  कितनी लगाई थी ?

प्रश्न 2-अंग्रेज का पड़ोसी कौन था ?

प्रश्न 3 - मेजर डगलस  कौन थे ?

प्रश्न 4 - जहाँगीरी अंडा किसने खरीदा था

प्रश्न 5 -एक मुसलमान सज्जन ने क्या बेचा  था ?

प्रश्न 6 - जहाँगीर  बड़े जतन से बिल्हौर की हाँडी  में क्या रखता था ?

प्रश्न 7 - अकबरी लोटा जहाँगीरी अंडे से कितना पुराना था ?

प्रश्न 8 -  अंडे का बाप कौन लगता था ? पाठ के आधार पर बताएँ

प्रश्न 9-लाला झाऊलाल  की दाढ़ी के एक-एक बाल क्यों प्रसन्न हो गए थे ?

प्रश्न 10 - बिलवासी जी ने ढाई सौ  की व्यवस्था कहाँ  से की थी ?

 प्रश्न 11-  लाला झाऊलाल को 2 घंटे तक अपने मित्र बिलवासी  से क्यों मिलना था ?

प्रश्न 12- लाला झाऊलाल सहेज कर क्या रखने लगे

प्रश्न 13- देर रात तक नींद किसको नहीं आ रही थी ?

प्रश्न 14- बिलवासी जी ने 1:00 बजे रात उठकर क्या किया ?

प्रश्न 15-बिलवासी जी ने ढाई सौ रुपए पत्नी के संदूक में चोरी छुपे क्यों रखें ?

प्रश्न 16 -इस भेद को मेरे सिवाय मेरा ईश्वर ही जानता है

              आप उसी से पूछ लीजिए मैं  नहीं बताऊँगा

              बिलवासी जी ने यह बात किससे और क्यों कहीं ? लिखिए

प्रश्न 17- अकबरी लोटा और जहाँगीरी  अंडे की जो कहानी इस पाठ में दी गई है

              आपके विचार से यह काल्पनिक है ? अथवा वास्तविक  है ?

 प्रश्न 18- यदि अंग्रेज लोटा न खरीदता तो क्या होता ?

प्रश्न 19- यदि अंग्रेज पुलिस को बुला लेता तो क्या होता ?

प्रश्न 20- जब बिलवासी जी अपनी पत्नी के गले से चाबी निकाल रहे थे 

              तभी उनकी पत्नी जग जाती तो क्या होता ?

प्रश्न 21-बिलवासी जी ने जिस तरीके से पैसे की व्यवस्था की थी ;

              क्या यह तरीका सही था या गलत तथा क्यों ?