रविवार, 27 दिसंबर 2020

रचना के आधार पर वाक्य - कार्यपत्रक / worksheet

निम्नलिखित सरल वाक्यों को संयुक्त वाक्यों में बदलिए-

प्र.1 मैंने उसे पढ़ा-लिखाकर नौकरी  दिलवाई |
प्र.2 कम रोशनी में पढ़ने  के कारण वह अपनी आँखे गँवा  बैठा |
प्र.3 वह फल खरीदने बाजार गया |
प्र.4 किवाड़  खोलने की आवाज़ सुनकर बुधन चौका|
प्र.5 विद्यालय  से आते ही मनोज खेलने चला गया |
प्र.6 सड़क पार कर रहा व्यक्ति बस से टकराकर गिर गया |
प्र.7 तुम उदार  व सहृदय बनो |
प्र.8 प्रातः काल होते ही चिड़ियाँ  चाहचाहने लगी |
प्र.9पिता जी के आते  ही मोहन कमरे से बाहर भाग गया।
प्र.10 परिश्रम करने पर भी मजदूर को भरपेट रोटी नहीं मिलती।

निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्यों में बदलिए-

प्र.1प्याला नीचे  गिरा और टूट गया | 
प्र.2वह खेल में भी अच्छा है और पढ़ाई में भी।
प्र.3यह वहीं बच्चा है, जिसे कल चोट लगी थी |
प्र.4 मेरा विचार है कि आज घूमने चलें|
प्र.5 मुझे एक ड्राइवर मिला है ,जो बहुत पढ़ा लिखा है।
प्र.6  सरला नाच  रही  है और गा रही है|
प्र.7 जब तक वह घर पहुँचा , उसकी दादी चल बसी थी।
प्र.8 बच्चे ने दूध पीया और सो गया।
प्र.9 सुबह पहली बस पकड़ो और शाम तक घर लौट आओ।
प्र.10 भूकंप आया, जिससे दीवार में दरार पड़ गई |

निम्नलिखित वाक्यों को  मिश्र वाक्यों  में बदलिए-

प्र.1 माँ  ने एक बहुत सुंदर फ्रॉक सिला है।
प्र.2 टोपी वाला बाबू कहाँ  गया?
प्र.3 पैसे के बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता।
प्र.4 मैंने गौरा को देखा और उसे पालने का निश्चय किया ।
प्र.5पिताजी ने समझाया और वह पढ़ने के लिए राजी हो गई।
प्र.6 झूठ बोलने वाले को कोई प्यार नहीं करता।
प्र.7 उसे पूजा करनी थी इसलिए वह मंदिर गई।
प्र.8 खिड़की बंद कर दो, नहीं तो मच्छर आ जाएंगे।
प्र.9 माँ ने बच्चो को नाश्ता करा दिया और स्कूल भेजा।
प्र.10 वर्षा होते ही मोर नाचने लगे।