शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

Worksheet of bharat ki khoj - bharat me ganit shastra

 

भारत में गणित शास्त्र

१- आधुनिक अंकगणित और बीजगणित की नींव कहाँ पड़ी ?

२- शून्य सहित दस तक की संख्याओं की खोज किस देश में हुई ?

३- भारत में ज्यामितीय बीजगणित के प्रयोग की शुरुआत कैसे हुई ?

४-ज्यामिति के क्षेत्र में कौन- से देश भारत से आगे बढ़ गए ?

५- गणित के आरंभिक समय में शून्य का अर्थ क्या था ?

६- आरम्भ में शून्य कैसे लिखा जाता था ?

७- शून्य के लिखावट में क्या परिवर्तन हुआ ?

८- किस विधि को स्वीकार करने के बाद अंकगणित और बीजगणित में तेज गति से विकास करने के द्वार खुल गए ?

९-बीजगणित पर लिखित सबसे प्राचीन ग्रन्थ किसका है ?

१० - किन्हीं चार प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के नाम लिखें ?

११- अंक गणित पर आधारित लीलावती नामक पुस्तक किसने लिखी थी ?

१२- भारतीय विद्वान् किसके राज्यकाल में बगदाद गए थे ?

१३- भारतीय विद्वान किन विषयों की पुस्तकें लेकर बगदाद गए थे ?

१४- बगदाद किसका बड़ा केंद्र था ?

१५-इस्लामी दुनिया पर किसका सांस्कृतिक प्रभाव महसूस किया जा रहा था?

१६- भारतीय गणित अरब जगत से किस देश के विश्वविद्यालयों में पहुँचा ?

१७- भारतीय गणित का विरोध कहाँ किया गया ?

१८-ब्रिटेन में भारतीय गणित का प्रथम प्रयोग कब हुआ ?

१९- यूरोपीय गणित की नींव कैसे पड़ी ?

२०- संस्कृत विद्यालयों में अब भी गणित की कौन-सी पुस्तक पढ़ाई जाती है ?

२१- आधुनिक समय में छात्रों को ऐसा क्यों लगता है कि शिक्षा के क्षेत्र  में  भारत यूरोपीय देशों से पीछे है ?