गुरुवार, 13 अगस्त 2020

Worksheet of bharat ki khoj-1

                                         अहमदनगर का किला

1-भारत की खोज नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

2-जब पंडित जवाहरलाल नेहरू अहमदनगर किले वाली जेल में पहुँचे तब उनका स्वागत किसने किया ?

3-हर दिन उगने वाला चाँद  लेखक को क्या याद दिला जाता था ?

4-जेल के दौरान कौन पंडित जवाहरलाल नेहरू का स्थाई सहचर यानी साथी बन चुका था ?

5-चाँद पंडित जवाहरलाल नेहरू को कौन सा संदेश दिया करता था ?

6-अंधेरे के बाद उजाला होता है ऐसा संदेश कौन किसको देता था ?

7-अहमदनगर के किले वाली जेल में पहुँचने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कौन - सा कार्य शुरू किया ?

8-लेखक तपती धूप में कौन - सा काम करके अपना समय बिता रहे थे ?

9-किले के अंदर की मिट्टी कैसी थी ?

10-चाँद बीबी कौन थी ?

11-चाँद बीबी ने किससे युद्ध किया था ?

12-चाँद बीबी की मृत्यु कैसे हुई ?

13-खुदाई के दौरान लेखक को कौन सी चीजें प्राप्त हुईं ?

14-पंडित जवाहरलाल नेहरू को खुदाई का काम क्यों रोकना पड़ा ?

15-कुदाल रखने के बाद लेखक ने कौन - सा काम शुरू किया ?

16-पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किस विषय पर लिखने का विचार किया ?

17-गेटे ने क्या कहा था ?

18-किन दो सभ्यताओं की जड़ें  बहुत पुरानी हैं ?

19 - लेखक ने अपने आपको किस का उत्तराधिकारी कहा है ?

20 -लेखक के मन में कौन-सा विचार लंबे अरसे से घर किए हुए था ?

21 -अहमदनगर किले की जेल में किसे बंद किया गया था ?