शनिवार, 2 मार्च 2019

Worksheet of Everest meri shikhar yatra

प्रश्न 1- हिमालय की यात्रा में किन- किन
           लोगों ने बचेंद्री पाल का सहयोग
           दिया ?
प्रश्न 2- एक पर्वतारोही को हिमपात के
          कारण क्या-क्या परेशानियाँ होती
           है ?
प्रश्न 3- अंगदोरजी कौन थे ? उनकी किस
          बात  ने आपको ज्यादा प्रभावित
          किया  और क्यों ?
प्रश्न 4-  बचेंद्री पाल के चरित्र पर प्रकाश
          डालिए ?
प्रश्न 5- एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने के
           बाद बचेंद्री पाल ने क्या किया ?
प्रश्न 6- पर्वतारोहण के दौरान बचेंद्री पाल
          पर कौन - सा भयानक संकट
         आया था और उसकी रक्षा किसने
         की और कैसे की ?
प्रश्न 7- तेनजिंग से मिलने पर लेखिका ने
          अपना परिचय कैसे दिया और
          उन्होंने उनकी तारीफ में क्या
          कहा ?
प्रश्न 8- ग्लेशियर किसे कहते हैं ? उसके
         बहने का क्या परिणाम होता है ?
प्रश्न 9- डॉ मीनू मेहता ने क्या
          जानकारियाँ दी थी ?
प्रश्न 10 अंतिम पड़ाव पर पहुँचने से
           पहले अचानक दृश्यता क्यों
           समाप्त हो गई ?
प्रश्न 11- अंगदोरजी के साथ यात्रा करने
             के लिए लेखिका को क्या शर्त
             माननी पड़ी और क्यों ?
प्रश्न 12-  प्रस्तुत पाठ से हम अपने जीवन
             के लिए क्या सीखते हैं ?

प्रश्न 13-  पाठ का सारांश अपने
            शब्दों में लिखिए |