शनिवार, 14 अप्रैल 2018

Worksheet of diwano ki hasti/ दीवानों की हस्ती

   
                        दीवानों की हस्ती

प्रश्न १ प्रस्तुत कविता के रचनाकार कौन  है ?
प्रश्न २ कविता में धूल उड़ाते हुए चलने के माध्यम से कवि हमें क्या समझाना चाहते हैं ?
प्रश्न ३ प्रस्तुत कविता में किस प्रकार के व्यक्तियों की बात की गई है ?
प्रश्न ४ दीवानों की हस्ती कविता पढ़ कर आपके मन में क्या विचार उठते ?
प्रश्न ५ जब लोग पूछते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं तो कवि क्या जवाब देते हैं ?
प्रश्न ६ कवि सुख दुख के भावों को किस भाव से समझ कर आगे बढ़ता है ?
प्रश्न ७ कवि के मन में कौन सी असफलता का भाव छुपा है जिसे वह अपने साथ लेकर जा रहा है?
प्रश्न ८ कवि ने दुनिया को भिखमंगा क्यों कहा होगा ?
प्रश्न ९ कवि ने दुनिया वालों के लिए क्या शुभकामनाएँ दी हैं ?
प्रश्न १० व्यक्ति बंधन में कैसे पड़ता है और बंधन से मुक्त कैसे होता है ?