बुधवार, 8 मार्च 2017

बिहारी के दोह/ worksheet of bihari ke dohe cbse class 10



                      बिहारी के दोहे 

१-निम्नलिखित पठित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें|

बतरस लालच लाल किक मुरली धरी लुकाइ |
सौंह करे भौहनु हसै देन कहै नाती जाय ||

क ) श्रीकृष्ण को गोपी पर क्यों संदेह हुआ ?

ख) संकेत देने के बाद भी गोपी श्रीकृष्ण को मुरली क्यों नहीं लौटाती है ?

ग ) लाल शब्द के दो अर्थ लिखें|

घ ) गोपी के मुस्कराने का कारण क्या था ?

च ) बाँसुरी माँगने पर गोपी ने क्या किया ?

२- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें|

क ) अति गर्मी होने बाद भी जगत तपोवन जैसा क्यों प्रतीत होता है ?

ख) प्रेमिका प्रेमी को किस - किस प्रकार से सन्देश भेजने में असमर्थ है ? अब प्रेमिका की बात   प्रेमी को कैसे पता चलेगी ?
 
ग ) भगवान किस प्रकार के भक्तों से प्रसन्न होते हैं ?

घ ) दोहों के आधार पर श्रीकृष्ण का सौंदर्य वर्णन करें |

च ) भरी सभा में नायक - नायिका बिना बोले कैसे बात करते हैं ?