शनिवार, 5 सितंबर 2015

Rudh,yaugikand yogrudh shabd worksheet/रूढ़-यौगिक-योगरूढ़




शब्द-भेद

व्युत्पत्ति (बनावट) के आधार पर शब्द के निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1. रूढ़
जो शब्द किन्हीं अन्य शब्दों के योग से न बने हों और जिनके टुकड़ों का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढ़ कहलाते हैं। जैसे-कल, पर
2. यौगिक
जो शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हों,वे यौगिक कहलाते हैं। शब्द दो सार्थक शब्दों के मेल से बने हैं। जैसे-देवालय=देव+आलय,
3. योगरूढ़
वे शब्द, जो यौगिक तो हैं, किन्तु सामान्य अर्थ को न प्रकट कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, योगरूढ़ कहलाते हैं। जैसे- पंकज=पंक+ज (कीचड़ में उत्पन्न होने वाला) सामान्य अर्थ में प्रचलित न होकर कमल के अर्थ में रूढ़ हो गया है। अतः पंकज शब्द योगरूढ़ है।

प्रश्न १- व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं?
प्रश्न २- यौगिक शब्द की परिभाषा लिखें|
प्रश्न ३- निम्नलिखित शब्दों में से रूढ़, यौगिक, योगरूढ़ शब्द छाँटकर अलग -अलग करें -
       लम्बोदर, दीपक, पाठशाला, दशानन, समानार्थी, घर, कमल, कल, चतुर्भुज, मुख,
       विद्यार्थी, व्यायामशाला, पुस्तक, निशाचर, नीलकंठ, प्रयोगशाला