गुरुवार, 16 जुलाई 2015

worksheet of Anuched lekhan अनुच्छेद लेखन

अनुच्छेद लेखन
 किसी एक विचार या भाव पर लिखा गया वाक्य-समूह अनुच्छेद कहलाता है । अनुच्छेद लेखन में निश्चित    शब्द सीमा में विषय परिचय,वर्णन तथा निष्कर्ष लिखा जाता है ।


अनुच्छेद लेखन करते  करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए -

     1- विचार क्रमबद्ध रूप  लिखे होने चाहिए ।
     2- प्रथम वाक्य जिज्ञासा उत्पन्न  करने वाला होना  चाहिए
     3-सटीक वर्णन एवं रोचकता होनी चाहिए ।
     4-अंतिम वाक्य पूर्णता का अनुभव कराने वाला होना  चाहिए ।

निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर ८० से १०० शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

    क ) बढ़ती जनसंख्या
          * एक  भयानक समस्या  * कारण  * दुष्परिणाम     *  समाधान
   ख ) स्वच्छता अभियान
          *  प्रस्तावना  एवं  समस्या  * कारण  * दुष्परिणाम   *  समाधान
    ग ) मेरा देश
          *  प्राकृतिक सौंदर्य   * विविधता   * प्रगति की ओर कदम
   घ ) ग्लोबल वार्मिंग के खतरे
           *  समस्या   * कारण  * दुष्परिणाम     *  समाधान
    ङ ) विश्व योग दिवस
           *  प्रस्तावना   * योग का लक्ष्य  * लाभ
    च ) प्रदूषण की समस्या
           *  समस्या  * कारण  * दुष्परिणाम   * निवारण
    छ )  इंटरनेट -एक संचार क्रांति
    ज) भ्रष्टाचार- एक  समस्या